वनरक्षक भर्ती प्रक्रिया में अनुपस्थित, 29 को हो सकते है शामिल
बालोद, 28 नवंबर 2024। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग अंतर्गत वनरक्षक के बालोद एवं दुर्ग हेतु 20 वनरक्षक के रिक्त पदों के सीधी भर्ती अंतर्गत 25 से 29 नवंबर तक शारीरिक माप जोख एवं दक्षता परीक्षण स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में किया जा रहा है। वनमण्डलाधिकारी बीएस सरोटे ने बताया कि गुरुवार को तक संपन्न शारीरिक माप जोख एवं दक्षता परीक्षण में शामिल नही हो पाने वाले अभ्यर्थियों को 29 तारीख को प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 28 तक भर्ती प्रक्रिया में शामिल नही होने वाले अभ्यर्थी रिजर्व तिथि 29 तारीख को सुबह 06 बजे से भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत शारीरिक माप जोख एवं दक्षता परीक्षण में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि के पश्चात किसी भी प्रकार का दावा मान्य नहीं किया जाएगा।
