स्वच्छ भारत मिशन, हमारा शौचालय, हमारा सम्मान थीम पर कार्यक्रम, स्वच्छाग्राहियों को दिए गए स्वच्छता किट
बालोद, 28 नवंबर 2024। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर ’हमारा शौचालय, हमारा सम्मान’ थीम पर निरंतर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे ने डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सिवनी में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छाग्राही दीदीयों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डाॅ. कन्नौजे ने स्वच्छ पर्यावरण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छ पर्यावरण के लिए कम से कम सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करें जिससे प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभाव से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के बिना स्वस्थ्य समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। इन गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ पर्यावरण हेतु अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर जनपद पंचायत डौण्डीलोहारा के उपाध्यक्ष पोषण बनपेला, उपसंचालक पंचायत आकाश सोनी, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पंकज देव सहित ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव एवं स्वच्छाग्रही दीदीयों के अलावा बड़ी संख्या मंे ग्रामीणजन उपस्थित थे। कार्यक्रम में स्वच्छाग्राही दीदीयों द्वारा स्वच्छता रैली, नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
