रेडक्रॉस प्रबंध समिति का गठन करने बैठक 20 नवम्बर को
धमतरी 28 अक्टूबर 2024। इंडियान रेडक्रॉस सोसायटी के आदेशानुसार जिला प्रबंध समिति गठन करने के लिए 25 तारीख को संरक्षक सदस्य, उप संरक्षक सदस्य एवं आजीवन सदस्यों की सूचना का अंतिम प्रकाशन किया गया। कलेक्टर एवं अध्यक्ष इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी सुश्री नम्रता गांधी द्वारा 25 तारीख को आदेश जारी किया गया। जिसमें प्रबंध समिति का गठन करने के लिए 20 नवम्बर को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैठक आहूत की गई है। रेडक्रॉस जिला शाखा की अंतिम सूची में शामिल संरक्षक सदस्यों, उप संरक्षक सदस्यों एवं आजीवन सदस्यों को बैठक में उपस्थिति के लिए जिला सचिव रेडक्रॉस सोसायटी एवं जिला संगठक ने अपील की है।
