नई कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने किया संभाली कमान

मोहला 28 अक्टूबर 2024। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी नव पदस्थ कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। वे इससे पहले महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक के रूप में
काम कर रही थी। साथ ही श्रीमती प्रजापति पशुपालन विभाग की उप-सचिव एवं बेमेतरा, बलरामपुर, कोरिया में सीईओ जिला पंचायत का दायित्व संभाल चुकी है। पदभार ग्रहण करने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। उन्होंने सभाकक्ष में अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर विभाग की कार्यों की जानकारी ली। साथ ही सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे एक टीम के रूप में मिलकर उत्कृष्टता और गुणवत्ता के साथ कार्य करें। जिससे जिले को विकास की मुख्य धारा से जोड़कर उच्च स्तर पर स्थापित किया जा सके। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रेमलता चंदेल, जिला परियोजना निदेशक हेमंत ठाकुर, एसडीएम मोहला डॉ.हेमेंद्र भुआर्य, एसडीएम मानपुर अमित नाथ योगी, डिप्टी कलेक्टर अविनाश ठाकुर सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।