धान खरीदी में गड़बड़झाला, तीन आरोपी गिरफ्तार
रायपुर 27 अक्टूबर 2024। तीन अलग-अलग धान खरीदी केन्द्रों में पचास लाख से अधिक का फर्जीवाड़ा करने वाले तीन आरोपियों के गिरफ्तार किया गया है। ग्राम सिंघनपुरी केन्द्र के प्रभारी होरीलाल जायसवाल, ग्राम जुनवानी के केन्द्र प्रभारी भीखम वर्मा और ग्राम विचारपुर केन्द्र प्रभारी बेदप्रकाश गबेल धरे गए है।
ग्राम सिंघनपुरी धान उपार्जन केन्द्र में धान की खरीदी 68958.40 क्विंटल हुई थी, जिसमें से 59096.51 क्विंटल परिदान के बाद 9861.89 क्विंटल धान शेष होना था, लेकिन भौतिक सत्यापन में 9043.20 क्विंटल धान पाया गया है. इस तरह से कुल 818.69 क्विंटल धान 25,37,939 कम पाया गया था। इसी तरह पथरिया के ग्राम जुनवानी धान खरीदी केन्द्र में कुल धान की खरीदी 69797.60 क्विंटल हुई थी, जिसमें से 52331.32 क्विंटल की परिदान हुआ है तथा शेष 17466.28 क्विंटल होना था, जबकि भौतिक सत्यापन मे 17109.30 क्विंटल धान बचा था। इस तरह से 11,04,158 का शेष 356.18 क्विंटल धान कम पाया गया था। वहीं ग्राम विचारपुर (शुक्लाभाठा) में 604 क्विंटल मोटा धान कीमत 18,72,400 का फर्जीवाड़ा कर गबन करने पर बेदप्रकाश गबेल पर कार्रवाई की गई है। । निरीक्षक रघुबीर चंद्रा थाना प्रभारी पथरिया ,निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े थाना प्रभारी फास्टरपुर, निरीक्षक संजय सिंह राजपूत प्रभारी साइबर सेल, उप निरीक्षक लक्ष्मण खूंटे थाना प्रभारी लालपुर, प्रधान आरक्षक लोकेश राजपूत, दयाल गवास्कर, यशवंत डाहिरे, मनोज ठाकुर, नोखे कुर्रे, आरक्षक अब्दुल रियाज़, महेन्द्र राजपूत, राजू साहू, राकेश बंजारे, गिरिराज परिहार, भेषज पाण्डेकर, टेकसिंह साहू एवं जितेन्द्र राजपूत का योगदान रहा।
