कलेक्टर की पहल से केशरी कंवर को मिली अनुकंपा नियुक्ति

गरियाबंद, 26 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुसार अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। इससे दिवंगत शासकीय सेवकों के परिजनों को शासकीय नौकरी का लाभ मिल रहा है। कलेक्टर दीपक अग्रवाल द्वारा अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों के निराकरण के लिए तेजी से कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर ने अनुकंपा नियुक्ति प्रकरण का निराकरण करते हुए छुरा अंतर्गत सारागांव निवासी श्रीमती केशरी कंवर को अनुकंपा नियुक्ति का आदेश सौंपा। उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपकर श्रीमती कंवर को निष्ठा एवं लगन से शासकीय सेवा करने की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्रीमती केशरी कंवर को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पिपराही में भृत्य पद पर नियुक्ति दी गई है। शासन की पहल और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के द्वारा अनुकंपा नियुक्ति मिलने से श्रीमती कंवर एवं उनके परिजनों ने खुशी जताते हुए राज्य शासन एवं जिला प्रशासन का आभार जताया।