ओडिशा से लाई जा रही 28 लाख की चांदी जब्त
महासमुंद 25 अक्टूबर 2024। अंतर्राज्यीय सीम से एक व्यक्ति से 29 किलो चांदी बरामद की गई है। जब्त चांदी की कीमत 28 लाख से अधिक की बताई जा रही है। पुलिस ने चांदी ले ज रहे व्यक्ति को कस्टडी में लेकर पूछताछ कर रही है। सिंघोड़ा पुलिस को मुखबीर की सूचना कि महापात्र ट्रैवल्स की बस से एक व्यक्ति लोहराचट्टी ओडिशा से छत्तीसगढ की ओर चांदी लेकर आ रहा है। पुलिस ने हाईवे पर बस रोककर तलाशी ली तो सुखदेव ठाकुर रायपुर के रहने वाले के पास से एक बैग रखा 23 नग कच्ची चांदी का छोटा एवं बडा टुकडा मिला। वजन कराने पर 29.210 किलोग्राम निकला। जिसकी कीमत करीब 28 लाख 33 हजार 370 आंकी गई है।
