आईटीआई में प्रशिक्षक भर्ती के लिए आवेदन 9 तक
कोण्डागांव, 25 अक्टूबर 2024। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में वेल्डर एवं स्टेनो (हिंदी) व्यवसाय
में प्रशिक्षण सत्र के लिए प्रशिक्षक की भर्ती हेतु संस्थान प्रबंधन समिति द्वारा 9 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित हैं।
इच्छुक आवेदक अपना आवेदन पत्र 9 तारीख को शाम 5 बजे तक कार्यालय अधीक्षक, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोण्डागांव, पर पंजीकृत एवं स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज सकते हैं या स्वयं संस्था में कार्यालयीन समय पर उपस्थित होकर जमा कर सकते हैं। प्रशिक्षक पद पर भर्ती के लिए नियम, शर्तें, योग्यता, आवेदन का प्रारूप एवं अन्य जानकारी संस्था के सूचना पटल पर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त अधिक जानकारी के लिए कोण्डागांव जिले की वेबसाइट http://kondagaon.gov.in/ और शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोण्डागाँव की वेबसाइट https://govtitikondagaon.com/ पर भी देख सकते हैं।
