राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु का राजभवन में स्वागत

रायपुर, 25 अक्टूबर 2024। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के राजभवन पहुंचने पर राज्यपाल रमेन डेका, प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी ने स्वागत किया। राज्यपाल के सचिव यशंवत कुमार, संयुक्त सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम एवं विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय ने भी श्रीमती मुर्मू का स्वागत किया।