करोड़़ों की धोखधड़ी करने वाला डॉक्टर कोलकाता में गिरफ्तार
दुर्ग 20 अक्टूबर 2024। नेहरू नगर (भिलाई) में संचालित बीएसआर हॉस्पिटल के संचालक और शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ. एमके खंडूजा को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस उसे कोलकाता से लेकर दुर्ग पहुंची। डॉक्टर खंडूजा ने लोगों से करोड़ों की धोखाधड़ी कर फरार था। डॉ. एमके खंडूजा के खिलाफ सुपेला थाना की स्मृति नगर चौकी में धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के कोलकाता में छिपे होने की सूचना मिली। एसपी (दुर्ग) जितेंद्र शुक्ला के निर्देश पर उप-निरीक्षक वरुण देवता और प्रधान आरक्षक जसपाल सिंह के नेतृत्व में टीम को रवाना किया गया। टीम ने कोलकाता में डॉक्टर को गिरफ्तार किया।
गौरतलब है कि ओरोपी डॉक्टर बीएसपी में था। उसके बाद नौकरी छोड़कर उसने खुद का हॉस्पिटल शुरू किया। उसके बाद आरोपी पर कर्ज बढ़ता गया। ऐसा भी बताया जाता है कि डॉक्टर और स्टॉफ का वेतन भी कई महीने का नहीं दिया गया। कर्ज और बैक लोन पटाने के लिए आरोपी ने शहर के कई लोगों से पैसे लिए। उसके बाद असप्ताल को बेच दिया। वहां से मिले पैसों से बैंक का लोन चुकता और फरार हो गया। अस्पताल में आरोपी का बैटा और पत्नी डायरेक्टर थे जो अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
