राहुल गांधी को राजनीति की एसबीसीडी मालूम नहीं-रमन सिंह

रायपुर 20 अक्टूबर 2024। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रांची में ‘संविधान सम्मान सम्मेलन’ में बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि आदिवासी देश के पहले मालिक थे, बीजेपी इन्हें वनवासी कहती है’। राहुल के बयान पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ। रमन सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अबूझमाड़ को अबूझमाड़ किसने बनाया? कांग्रेस ने 50 सालों तक छत्तीसगढ़ को उपेक्षित रखा। अबूझमाड़ को सभ्यता के दौड़ से अलग करने का काम कांग्रेस ने किया है। टोडरमल के बाद सर्वे नहीं हुआ, अब सर्वे हो रहा है। राहुल गांधी को राजनीति का एबीसीडी मालूम नहीं है। उनको जो लिखकर देते हैं वह पढ़ देते हैं। रमन सिंह ने सुनील सोनी को टिकट मिलने पर कहा कि सुनील सोनी ने रिकॉर्ड मतों से सांसद का चुनाव जीता था और अब वह रिकॉर्ड वोटों से चुनाव जीतने वाला विधायक बनेंगे। कांग्रेस कोई भी प्रत्याशी को टिकट दे फर्क नहीं पड़ता। जनता सुनील सोनी को प्रचंड मतों से जीतने जा रही है।
आईईडी विस्फोट में दो जवान शहीद होने पर उन्होने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ लगातार दबाव बन रहा है। उन्होंने बताया कि संयुक्त अभियान का परिणाम बहुत अच्छा रहा है, जिसमें एक ही दिन में 38 नक्सलियों को मार गिराया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की मंशा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का निश्चय इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में नक्सलवाद का समाप्त होना निश्चित है।