राज्य स्थापना दिवस के मुख्य अतिथि होंगे उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़
रायपुर 20 अक्टूबर 2024। स्थापना दिवस समारोह के उद्घाटन में मुख्य अतिथि उप राष्ट्रपति जगदीश धनकड़ होंगे। दीवाली की वजह से राज्योत्सव 4 से शुरू होकर 6 नवंबर तक चलेगा। पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे और मुंबई के कलाकारों का भी कार्यक्रम होगा। पांच को कवि सम्मेलन और गीत-संगीत के कार्यक्रम होंगे।
समापन पर राज्य अलंकरण सम्मान दिया जाएगा। सरकार ने आदिवासी जन नायक बिरसा मुंडा की जयंती मनाने की तैयारी की है। जयंती पर पुरखौती मुक्तांगन में आदिवासी संग्रहालय का उद्घाटन किया जाएगा।
