सहायक प्रोग्रामर भर्ती के लिए साक्षात्कार एवं दस्तावेज सत्यापन 28 को
एमसीबी/19 अक्टूबर 2024/ छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित, मनेन्द्रगढ़ द्वारा सहायक प्रोग्रामर पद के लिए भर्ती प्रक्रिया के तहत साक्षात्कार एवं दस्तावेज सत्यापन की तिथि निर्धारित की गई है। यह प्रक्रिया 28 अक्टूबर 2024 दिन सोमवार को सुबह 10:00 बजे से कलेक्ट्रेट परिसर चैनपुर, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में आयोजित की जाएगी। सभी चयनित अभ्यर्थियों को साक्षात्कार एवं दस्तावेज सत्यापन के समय अपने सभी मूल दस्तावेज लेकर उपस्थित होना अनिवार्य किया गया है।
