नदी में नहाने गए 7 बच्चे डूबे, 5 की मौत, दो की तलाश
सासाराम 6 अक्टूबर 2024। रोहतास (बिहार) के सासाराम में तुम्बा गांव में सोन नदी में रविवार को नहाने गए सात बच्चे डूब गए, जिसमें तीन बच्चियां भी शामिल हैं। गोताखोरों की मदद से पांच बच्चों को निकाला गया है। दो बच्चों की खोजबीन जारी है। अब तक पांच बच्चों का रेस्क्यू किया गया है। इनमें से तीन की मौत हो चुकी थी। जबकि, 2 बच्चों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां उनकों भी मृत घोषित कर दिया गया।
बच्चों अभय कुमार 10 वर्ष, विवेक कुमार 12 वर्ष, राजू कुमार 12 वर्ष शामिल हैं। ये सभी तुम्बा के रहने वाले हैं। जबकि, इनके रिश्तेदार रांची झारखंड के रहने वाले पवन कुमार सात वर्ष, नाव्या कुमारी 13 वर्ष, निधि कुमारी 12 वर्ष, गुनगुन 8 वर्ष शामिल हैं।
सभी अपने परिजन और कुछ अन्य बच्चों के साथ सोन नदी में नहाने गए थे। नहाने के दौरान, एक का पैर फिसल गया, और उसे बचाने में धीरे धीरे सभी नदी के गहरे पानी में चले गए। तीन किशोर किसी प्रकार अपनी जान बचाने में सफल रहे, जो बाहर निकल गए। शेष सात पानी में डूब गए। घटनास्थल पर अनुमंडल पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह और थानाध्यक्ष निकुंज भूषण कैंप कर रहे हैं। दोनों बच्चों की खोजबीन के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
