‘नो योर आर्मी’ कार्यक्रम, आयोजन 7 अक्टूबर तक बढ़ा
रायपुर। रायपुर में ‘नो योर आर्मी’ कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कार्यक्रम की तिथि को 6 अक्टूबर से बढ़ाकर 7 अक्टूबर तक करने की घोषणा की। गर्मी को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम के समय में भी बदलाव किया गया है। अब यह आयोजन सुबह 8 से 10 बजे और शाम 6 से 10 बजे तक होगा।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और सेना की टीम को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और इस प्रकार के सैन्य समारोह का प्रति वर्ष आयोजन करने का अनुरोध किया।
