सशस्त्र सैन्य समारोह : आने-जाने के लिए मिलेगी निशुल्क बस सुविधा…

रायपुर। सशस्त्र सैन्य समारोह में आने-जाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों को निशुल्क बस सुविधा उपलब्ध कराई गई है। शहर के चारों ओर से अलग-अलग समय में आवाजाही के लिए बस सुविधा चलेगी। तेलीबांधा थाना चौक, पचपेड़ी नाका चौक, पचपेड़ी नाका, न्यू बस स्टैंड भाठागांव, पुराना बस स्टैंड और टाटीबंध चौक से साइंस कालेज मैदान जाने के लिए सुबह 8.30 बजे से बस की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा साइंस कालेज से उक्त स्थानों तक वापसी के लिए शाम पांच बजे तक बस चलेगी।