कोण्डागांव में प्रभारी सचिव ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

कोण्डागांव, 10 सितम्बर 2024। कोंडागांव जिले के प्रभारी सचिव श्री भीम सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले के समग्र विकास के लिए सभी विभागों के अधिकारियों द्वारा समन्वय स्थापित कर टीम भावना के साथ दायित्व निर्वहन किया जाए। उन्होंने बैठक की शुरुआत में  राजस्व विभाग के कार्यों मसाहती ग्राम, राजस्व ग्राम, स्वामित्व योजना, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, नक्शा बटांकन की विस्तृत समीक्षा की और मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त की। इन सभी योजनाओं की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।