सभी जनपद पंचायतों को विकास कार्यों के लिए 01 करोड़ 93 लाख रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत

उत्तर बस्तर कांकेर, 28 नवंबर 2026/जिला पंचायत कांकेर द्वारा जिले की सभी सात जनपद पंचायतों को विभिन्न विकास कार्यों के लिए कुल 01 करोड़ 93 लाख 50 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। यह राशि वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों के लिए विकास निधि के रूप में आबंटित की गई है। स्वीकृत राशि के तहत जनपद पंचायत अध्यक्ष को 03 लाख 75 हजार रुपये, उपाध्यक्ष को 02 लाख 25 हजार रुपये तथा प्रत्येक जनपद पंचायत सदस्य को 01 लाख 50 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। इस राशि का उपयोग क्षेत्र में आवश्यक विकास एवं जनहित के कार्यों के लिए किया जाएगा। इस राशि से ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने में मदद मिलेगी।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मंडावी द्वारा जिले के जनपद पंचायत अंतागढ़ को 22 लाख 50 हजार रुपये, भानुप्रतापपुर को 24 लाख रुपये, चारामा को 28 लाख 50 हजार रुपये, दुर्गूकोंदल को 19 लाख 50 हजार रुपये, कांकेर को 27 लाख रुपये, कोयलीबेड़ा को 40 लाख 50 हजार रुपये तथा नरहरपुर को 31 लाख 50 हजार रुपये आबंटित किए गए हैं। आबंटित राशि का उपयोग शासन के निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं स्वीकृत उद्देश्यों के अनुरूप किए जाने के लिए निर्देशित किया गया है। विकास कार्यों के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा व्यय का पूरा विवरण एवं उपयोगिता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.