सीएमएचओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिवनी का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य कार्यक्रमों की ली समीक्षा
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 28 नवंबर 2026/मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा ने आज विकासखंड मरवाही के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिवनी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साप्ताहिक सेक्टर समीक्षा बैठक लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में कुष्ठ रोग खोज अभियान, टीबी स्क्रीनिंग एवं डाटा एंट्री, उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान एवं निगरानी सहित समस्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। सीएमएचओ ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन, नियमित निगरानी, समयबद्ध रिपोर्टिंग एवं निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपसी समन्वय, जिम्मेदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने तथा शासन की जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करने कहा। बैठक में विकासखंड के समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, पर्यवेक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी एवं ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक उपस्थित थे।
