जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, 69 सौ नकद और 13 वाहन जब्त
महासमुंद। पिथौरा थाना क्षेत्र में जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस ने एक और कार्रवाई की है। ग्राम सराईदार में जुआ खेलते पाए गए आरोपियों के कब्जे से नकदी, ताश की पत्तियां, मोबाइल फोन और वाहन जब्त किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, 24 नवंबर को शाम करीब 4.15 बजे ग्राम सराईदार में कार्रवाई की गई। आरोपी महेंद्र साहू, पिता विष्णु साहू (35), निवासी रनसिंघमार पारा पिथौरा तथा आठ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों के पास से 6,900 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश, नौ मोबाइल फोन, जिनकी कीमत 45 हजार रुपये तथा चार मोटरसाइकिल, जिनकी कीमत एक लाख रुपये बताई गई है, जब्त की गई हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम तथा बीएनएस की धारा 112 के तहत कार्रवाई की है।
