जुआ खेलते पांच से अधिक लोग पकड़े गए, 16 हजार नकद जब्त
महासमुंद। पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम सराईदार में जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से नकदी, ताश की पत्तियां और मोबाइल फोन जब्त किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 24 नवंबर को दोपहर करीब 3.30 बजे ग्राम सराईदार में कार्रवाई की गई। आरोपी अमित मांझी, पिता लक्ष्मण मांझी, (34) निवासी ग्राम किशनपुर तथा चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
आरोप है कि आरोपी रुपये-पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 16,180 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश, तीन मोबाइल फोन, जिनकी कीमत 15 हजार रुपये तथा दो मोटरसाइकिल, जिनकी कीमत 40 हजार रुपये बताई गई है, जब्त की हैं। पुलिस ने जुआ प्रतिषेध अधिनियम तथा बीएनएस की धारा 112 के तहत कार्रवाई की है।
