दो कारों से 85 किलो गांजा बरामद
28 लाख से ज्यादा की संपत्ति जब्त
महासमुंद। कोमाखान थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 85 किलो 110 ग्राम गांजा बरामद किया है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो कारों सहित नकदी और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत 28 लाख रुपये से अधिक बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 24 नवंबर को शाम करीब 4 बजे ग्राम टेमरी के पास नाका क्षेत्र में कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी आदिस, पिता शोभाराम अहमद (28), निवासी बिलरिया, जिला गंज, आगरा मंडल, उत्तर प्रदेश तथा तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी अवैध रूप से गांजा लेकर जा रहे थे। पुलिस ने 85 किलो 110 ग्राम गांजा जब्त किया, जिसकी कीमत 42 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा 25 लाख रुपये कीमत की दो कारें, 2 लाख 30 हजार रुपये नकद तथा पांच मोबाइल फोन, जिनकी कीमत 1 लाख 82 हजार रुपये है, जब्त किए गए हैं। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
