ट्रक से टकराई बाइक, इलाज के दौरान युवक की मौत
महासमुंद। सरायपाली थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। बाइक और ट्रक के बीच हुई टक्कर के बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
घटना 23 नवंबर की शाम करीब 5.25 बजे ग्राम आवलाचक्का के कोड़ापारा मोड़ के पास की बताई गई है। ग्राम छोटेसाजापाली निवासी सुनील सिदार, पिता प्रेमसिंह (26), की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, हादसे में ट्रक क्रमांक सीजी -06 एचए -8757 के चालक जितेंद्र चौहान, पिता विनाय चौहान, निवासी ग्राम छोटेसाजापाली, के खिलाफ कार्रवाई की गई है। आरोप है कि चालक ने वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर दुर्घटना की, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।
