खेत बचाओ अभियान के तहत कौड़वा के किसानों को टिकाऊ खेती करने का संदेश

रायपुर, 25 नवंबर 2026/भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान, रायपुर द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र, बेमेतरा एवं कृषि विभाग के सहयोग से खेत बचाओ अभियान-2026 के अंतर्गत ग्राम पंचायत कौड़वा, विकासखंड बेरला, जिला बेमेतरा में किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 30 किसानों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के समुचित उपयोग तथा कृषि उत्पादन की स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए वैज्ञानिक एवं पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक करना था। खेत बचाओ अभियान के माध्यम से किसानों को मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने, मृदा एवं जल संसाधनों के संरक्षण, रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग, जैविक एवं प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने तथा जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के अनुरूप टिकाऊ कृषि प्रणाली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. मल्लिकार्जुन जे. एवं डॉ. योगेश येले ने तकनीकी व्याख्यानों के माध्यम से किसानों को आधुनिक, वैज्ञानिक एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने जैविक एवं प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, संतुलित उर्वरक उपयोग तथा कृषि में उपलब्ध संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग के महत्व पर प्रकाश डाला। वैज्ञानिकों ने किसानों को खेती में अनावश्यक रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग से बचने तथा मृदा की गुणवत्ता एवं दीर्घकालिक उत्पादकता बनाए रखने के लिए वैज्ञानिक अनुशंसाओं के अनुसार कृषि कार्य करने की सलाह दी।
कृषि विज्ञान केंद्र, बेमेतरा की डॉ. रजनी अगाशे ने भी किसानों को कृषि संबंधी तकनीकी जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में कृषि विभाग के दो प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। इस अवसर पर किसान-वैज्ञानिक संवाद आयोजित किया गया, जिसमें किसानों ने अपनी कृषि संबंधी समस्याओं एवं जिज्ञासाओं को वैज्ञानिकों के समक्ष रखा तथा उनका समाधान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को जागरूक किया गया कि स्वस्थ मिट्टी ही टिकाऊ एवं लाभकारी कृषि का आधार है। मृदा स्वास्थ्य का संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों का संवर्धन और वैज्ञानिक कृषि तकनीकों को अपनाकर ही भविष्य की कृषि एवं खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है। खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य किसानों और कृषि वैज्ञानिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करना तथा खेतों की उत्पादकता, मृदा स्वास्थ्य और कृषि की दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देना है।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.