10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद। बागबाहरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब बरामद की गई है, जिसकी कीमत एक हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 24 नवंबर को दोपहर करीब 12.22 बजे ग्राम कोटलीपानी में कार्रवाई की गई। आरोपी कार्तिकराम गौड़, पिता ओंकाराम (55), निवासी ग्राम कोटलीपानी के खिलाफ अवैध शराब रखने और बिक्री करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 10 हजार एमएल महुआ शराब जब्त की। मामले में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई है।
