ग्रामीण से मारपीट, चार आरोपियों पर केस
महासमुंद। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बोरियाझर में मंडी के पास एक ग्रामीण के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने एकराय होकर ग्रामीण को जान से मारने की धमकी दी और मुक्के से मारपीट कर चोट पहुंचाई। पुलिस ने चार आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
घटना 10 नवंबर की शाम करीब 4 बजे की बताई गई है। ग्राम बोरियाझर निवासी जितेंद्र चंद्राकर, पिता स्वर्गीय घमलाल, (46), की रिपोर्ट पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
रिपोर्ट के मुताबिक, डोमेश चंद्राकर, रोहित चंद्राकर, तनुज तथा युगल भारती चंद्राकर सहित अन्य साथियों पर आरोप है कि उन्होंने ग्रामीण के साथ अश्लील गाली-गलौज की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मुक्के से मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। पुलिस ने मामले में धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।
