कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं, हुआ निराकरण

बालोद, 23 नवंबर 2026/कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के विभिन्न स्थानों से पहुँचे लोगों से मधुर एवं आत्मीय बातचीत कर उनकी मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर आवेदकों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। जनदर्शन में आज ग्राम चिचबोड़ की वेणु बाई यादव और चांद बी ने भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का लाभ दिलाने, श्रीमती किरण साहू ने नयापारा बालोद में आंगनबाड़ी केन्द्र खोलने, ग्राम हल्दी के रेवती बाई ने राशन कार्ड बनाने, ग्राम जामगांव के रामराज साहू ने श्रवण यंत्र दिलाने, खलारी के अजब सिंह ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाने, ग्राम मुंदेरा के सरपंच ने सड़क का मरम्मत कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किए। इसी तरह बड़गांव की पायल ने अपनी माताजी के इलाज के लिए आर्थिक सहायता राशि दिलाने तथा दरगहन के हिरोंदी ने क्षतिपूर्ति राशि दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किए। इसी तरह जनदर्शन में विभिन्न ग्रामों से पहुँचे आमजनों ने भी अपनी मांगों और समस्याओं से अवगत कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किए, जिस पर विधि सम्मत कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। जनदर्शन में श्रवण बाधित दिव्यांग को समाज कल्याण विभाग के माध्यम से मौके पर ही त्वरित रूप से श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील कुमार चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर गिरधारी लाल यादव, हरिवंश सिंह मिरी एवं नूतन कंवर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष सहित सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.