ईंट से हमला कर युवक को किया घायल, जुर्म दर्ज
महासमुंद। भाई के साथ हुए विवाद के बाद एक युवक पर ईंट से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी रवि कुलदीप (19), पिता कोमल, निवासी कनेकेरा के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, 17 नवंबर को सुबह करीब 10 बजे कनेकेरा जाने वाले मार्ग के मोड़ पर आरोपी ने प्रार्थी नीलकंठ साहू के भाई तुलसीराम साहू के साथ विवाद किया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने तुलसीराम पर ईंट से हमला कर दिया। घटना की रिपोर्ट पर धारा 109(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
