सर्किट हाउस के पास बाइक की टक्कर से युवक घायल

महासमुंद। शहर के सर्किट हाउस के पास बाइक की टक्कर से एक युवक के घायल होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर बाइक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, घटना 2 नवंबर की रात करीब 8:30 बजे की है। बाइक क्रमांक सीजी-04 पीक्यू-9791 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए प्रार्थी के भांजे को टक्कर मार दी, जिससे उसे चोट आई। मामले में शिकायतकर्ता शेखर चंद्राकर की रिपोर्ट पर महासमुंद पुलिस ने बीएनएस की धारा 281 एवं 125(ए) में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़े