अवैध शराब बिक्री करने वाले दो पर कार्रवाई

महासमुंद। जिले में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पिथौरा पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से 2910 एमएल देशी और अंग्रेजी शराब बरामद की गई है, जिसकी कीमत करीब 1160 रुपए बताई गई है। पुलिस के अनुसार, 3 नवंबर को रात करीब 8:08 बजे ग्राम लखागढ़ में कार्रवाई की गई। इस दौरान कुंदन कट्टे (23), निवासी ग्राम लखागढ़ और एक अन्य व्यक्ति को अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए रखे पाए जाने पर पकड़ा गया। पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है।

इन्हें भी पढ़े