कार चालक ने ट्राइसिकल को मारी टक्कर, बच्चे को आई चोट
महासमुंद। शहर के पिटियाझर रोड पर कार की टक्कर से ट्राइसिकल सवार बच्चे के घायल होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, 3 नवंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे कार क्रमांक सीजी-04 आरए-1800 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बच्चे की ट्राइसिकल को टक्कर मार दी। हादसे में बच्चे को चोट आई। मामले में शिकायतकर्ता गंगे मांझी (46), निवासी वार्ड क्रमांक 12 लालबांकीपारा, की रिपोर्ट पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 281 एवं 125(ए) में मामला दर्ज किया है। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।
