जमीन विवाद में गाली-गलौज और मारपीट
महासमुंद। जमीन विवाद को लेकर सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम केंदुकुर में मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित पचराम बरिहा (44) की शिकायत पर फिरोज बरिहा (22) के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, 3 नवंबर की रात करीब 8:15 बजे जमीन विवाद को लेकर आरोपी ने पीड़ित के साथ अश्लील गाली-गलौज की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्के से मारपीट कर चोट पहुंचाई। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 296, 115(2), 351(2) में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
