राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों में दिखा जबरदस्त उत्साह, विभिन्न संभागों ने जीते पदक

बैडमिंटन, टेनिस, फुटबॉल और बास्केटबॉल में खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन, खेल मैदान में उमड़ी दर्शकों की भीड़
अम्बिकापुर 25 अक्टूबर 2026/ राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026 के दूसरे दिन खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता में प्रदेश के पांचों संभागों के खिलाड़ियों ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। खिलाड़ियों के उत्साह और रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए खेल मैदान में खेल प्रेमियों एवं दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
बैडमिंटन में दुर्ग संभाग का दबदबा
बैडमिंटन प्रतियोगिता के 19 वर्ष बालक वर्ग में दुर्ग संभाग ने प्रथम, रायपुर ने द्वितीय, बिलासपुर ने तृतीय तथा सरगुजा ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। 19 वर्ष बालिका वर्ग में बस्तर प्रथम, दुर्ग द्वितीय, सरगुजा तृतीय और रायपुर चतुर्थ स्थान पर रहा।
इसी प्रकार 17 वर्ष बालक वर्ग में दुर्ग संभाग ने प्रथम, रायपुर ने द्वितीय, बिलासपुर ने तृतीय तथा सरगुजा ने चतुर्थ स्थान हासिल किया। 17 वर्ष बालिका वर्ग में दुर्ग प्रथम, रायपुर द्वितीय, सरगुजा तृतीय और बस्तर चतुर्थ स्थान पर रहा।
सॉफ्ट टेनिस में बिलासपुर और रायपुर के खिलाड़ियों ने मारी बाजी
सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 14 वर्ष बालक वर्ग में बिलासपुर ने प्रथम, रायपुर ने द्वितीय और दुर्ग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 14 वर्ष बालिका वर्ग में रायपुर प्रथम, दुर्ग द्वितीय और सरगुजा तृतीय स्थान पर रहा।
17 वर्ष बालक वर्ग में बिलासपुर ने प्रथम, रायपुर ने द्वितीय और दुर्ग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 17 वर्ष बालिका वर्ग में रायपुर प्रथम, बिलासपुर द्वितीय और दुर्ग तृतीय स्थान पर रहा।
19 वर्ष बालक वर्ग में बिलासपुर ने प्रथम, दुर्ग ने द्वितीय और रायपुर ने तृतीय स्थान हासिल किया। 19 वर्ष बालिका वर्ग में रायपुर प्रथम, दुर्ग द्वितीय और बिलासपुर तृतीय स्थान पर रहा।
फुटबॉल और बास्केटबॉल में भी दिखा रोमांच
फुटबॉल के 19 वर्ष बालक वर्ग में बस्तर संभाग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सरगुजा द्वितीय और दुर्ग तृतीय स्थान पर रहा।
बास्केटबॉल के 17 वर्ष बालिका वर्ग में रायपुर संभाग ने प्रथम, दुर्ग ने द्वितीय और सरगुजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 14 वर्ष बालिका वर्ग में रायपुर ने प्रथम, सरगुजा ने द्वितीय और बिलासपुर ने तृतीय स्थान हासिल किया।
खिलाड़ियों की सुविधाओं पर शिक्षा विभाग की नजर
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। बेहतर प्रदर्शन के लिए खिलाड़ी पूरे मनोयोग से मैदान में उतर रहे हैं। वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए लगातार प्रतियोगिता स्थल एवं संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। अधिकारी खिलाड़ियों की आवश्यकताओं की जानकारी लेकर सुविधाओं को सुनिश्चित करने में जुटे हैं।
राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न संभागों के खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन और टीम भावना से दर्शकों का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों को लेकर भी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह बना हुआ है।

इन्हें भी पढ़े