30 अक्टूबर को मनाया जाएगा ‘पीएम-किसान उत्सव दिवस’, जारी होगी 24वीं किस्त
उत्तर बस्तर कांकेर 25 अक्टूबर 2026/ माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा 30 अक्टूबर 2026 को बनासकांठा (गुजरात) से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 24वीं किस्त पात्र हितग्राहियों को जारी की जाएगी। इस अवसर पर देशभर में ‘पीएम-किसान उत्सव दिवस’ मनाया जाएगा तथा राज्य, जिला, ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
