चार लोगों ने घेरकर मारपीट, जान से मारने की धमकी
महासमुंद। ग्राम नरसिंहपुर में चार लोगों द्वारा एक ग्रामीण से गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने और हाथ-मुक्कों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर बसना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार 24 अक्टूबर की सुबह करीब 7 बजे ग्राम नरसिंहपुर में प्रार्थी हेमकुमार साहू, पिता मुनिवार साहू, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम चोरमुट्टी के साथ विवाद हुआ। आरोपियों में दीवाकर बारिक, सविता साहू, सुनीता प्रधान और गोसाई राम शामिल हैं। सभी का पता ग्राम नरसिंहपुर बताया गया है। प्रार्थी के अनुसार आरोपियों ने उसके साथ अश्लील गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट की। रिपोर्ट पर बसना पुलिस ने अपराध क्रमांक 590/26 में धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
