पुराने विवाद पर गाली-गलौज के बाद युवक को पीटा

सरायपाली। पुराने विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने युवक से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट कर दी। घटना के बाद सरायपाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार 24 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे प्रार्थी के घर के सामने यह घटना हुई। प्रार्थी प्रकाश भोई, पिता स्वर्गीय जगन्नाथ भोई, उम्र 49 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 11, बाजार पारा, शंकर कॉलोनी सरायपाली ने रिपोर्ट दर्ज कराई।
प्रार्थी ने आरोप लगाया कि पुराने विवाद को लेकर आरोपी संदीप भोई, पिता भागीरथी, निवासी ग्राम जोगनीपाली, ने उसके साथ अश्लील गाली-गलौज की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर सरायपाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 365/26, धारा 296, 115(2), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़े