पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद, जान से मारने की धमकी

महासमुंद। पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने दूसरे के साथ कथित तौर पर अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट की। घटना के बाद बसना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार 23 अक्टूबर की शाम करीब 7.15 बजे ग्राम कर्राभौना में यह विवाद हुआ। प्रार्थी कैलाश चंद्र पटेल, पिता स्वर्गीय अमृतलाल, उम्र 60 वर्ष, निवासी ग्राम कुम्हारी ने पुलिस को बताया कि पैसों के लेनदेन को लेकर आरोपी माधव प्रसाद सिदार, निवासी ग्राम कर्राभौना, ने उसके साथ विवाद किया।
आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपी ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट की। प्रार्थी की रिपोर्ट पर बसना पुलिस ने अपराध क्रमांक 589/26, धारा 296, 115(2), 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।

इन्हें भी पढ़े