तीन लोगों ने मिलकर युवक को पीटा
महासमुंद। बंगला पारा में विवाद ने उस समय तूल पकड़ लिया, जब तीन लोगों ने एक राय होकर युवक से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट कर दी। शिकायत के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार 24 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे बंगला पारा तुमगांव में प्रार्थी पुष्कर तिवारी, पिता प्रकाशनारायण तिवारी, निवासी वार्ड क्रमांक 10, बंगला पारा तुमगांव के साथ विवाद हुआ। आरोप है कि गज्जू साहू, मन्नू साहू और ईश्वर साहू, सभी निवासी वार्ड क्रमांक 10 बंगला पारा तुमगांव, ने एक राय होकर प्रार्थी को अश्लील गाली-गलौज की।
आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट भी की। प्रार्थी की रिपोर्ट पर तुमगांव पुलिस ने अपराध क्रमांक 241/26 में धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
