तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, अपराध दर्ज

महासमुंद। नेशनल हाईवे-53 पर अमावस मोड़ के पास तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार को नुकसान पहुंचा। शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ बीएनएस और मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार 23 अक्टूबर को सुबह 11.25 से दोपहर 12 बजे के बीच एनएच-53 अमावस मोड़, तुमगांव के पास यह घटना हुई। प्रार्थी लोकेश यादव, पिता धनेश यादव, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम मुरकी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी ट्रक चालक धनंजय यादव, पिता गनोरी यादव, निवासी ग्राम इब्राहिमपुर, थाना गोह, जिला औरंगाबाद, बिहार ने ट्रक को तेज गति और खतरनाक तरीके से लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
रिपोर्ट के आधार पर तुमगांव पुलिस ने अपराध क्रमांक 240/26 के तहत धारा 281, 125(ए), 125(बी) बीएनएस एवं धारा 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और वाहन चालक की भूमिका की जांच कर रही है।

इन्हें भी पढ़े