लोहिया की 116वीं जयंती पर श्रद्धांजलि
सामाजिक न्याय, समानता और जनहित के लिए उनके विचार आज भी प्रासंगिक : वक्ता
महासमुंद। समाजवादी चिंतक एवं प्रखर नेता डॉ. राममनोहर लोहिया की 116वीं जयंती पर सोमवार को महासमुंद के लोहिया चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में समाजवादी विचारधारा से जुड़े नेताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने डॉ. लोहिया के जीवन, संघर्ष और समाजवादी विचारों को याद करते हुए उनके सिद्धांतों को वर्तमान दौर में भी प्रासंगिक बताया।
कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री के सुपुत्र दिलीप कौशिक, वरिष्ठ समाजवादी नेता दाऊलाल चन्द्राकर, प्रमोद तिवारी, नारायण नामदेव एवं राजेश जैन ने डॉ. लोहिया के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. लोहिया ने समानता, सामाजिक न्याय और जनहित की राजनीति को मजबूत करने के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनके विचार आज भी समाज में गैरबराबरी दूर करने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में मार्गदर्शन देते हैं।
इस अवसर पर डॉ. राजेश्वर खरे, लक्ष्मीनाथ चन्द्राकर, वरुण दास, पुलकित कौशिक, शेषनारायण नामदेव, योगेश जैन, मोनू नामदेव, रोमांतक तिवारी, खुमान चन्द्राकर, बसंत चन्द्राकर, लोकनाथ चन्द्राकर, शाहबाज राजवानी, प्रकाश यादव, रामप्रसाद यादव एवं हीरालाल यादव सहित समाजवादी विचारधारा में विश्वास रखने वाले अनेक लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने डॉ. राममनोहर लोहिया के आदर्शों को आत्मसात करने तथा समाज में समानता, भाईचारे और सामाजिक न्याय की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।
