अवैध शराब पर कार्रवाई, 31 लीटर महुआ शराब जब्त
बुंदेली में दो आरोपियों से 25 लीटर, भंवरपुर में महिला से 6 लीटर शराब बरामद
महासमुंद। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत पुलिस ने बुंदेली और भंवरपुर चौकी क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 31 लीटर महुआ शराब जब्त की है। दोनों मामलों में तीन लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
पहली कार्रवाई तेंदूकोना थाना क्षेत्र की बुंदेली चौकी अंतर्गत गिरना मार्ग पर की गई। पुलिस ने बुंदेली निवासी किशन ठाकुर (52) और संतु साहू (40) को पकड़ा। तलाशी के दौरान दोनों के संयुक्त कब्जे से करीब 25 लीटर महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 5 हजार रुपए है, बरामद की गई। पुलिस ने शराब जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की।
इसी तरह दूसरी कार्रवाई बसना थाना क्षेत्र की भंवरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम सलखंड बाजार के पास सड़क किनारे की गई। यहां पुलिस ने सलखंड निवासी कुंती मिर्धा (28) के कब्जे से 6 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब बरामद की। जब्त शराब की कीमत करीब 1,200 रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ भी धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।
पुलिस की इन दोनों कार्रवाइयों में कुल 31 लीटर अवैध महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब 6,200 रुपए है, जब्त की गई।
