अंतरजातीय विवाह से नाराज जेठ, महिला को गाली-गलौज कर दी धमकी

महासमुंद। अंतरजातीय विवाह से नाराजगी को लेकर एक महिला को उसके जेठ द्वारा कथित तौर पर लगातार गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पटेवा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार बावनकेरा निवासी शाहीन खान ने शिकायत में बताया कि उसने शमीम खान के साथ अंतरजातीय विवाह किया है। इसी बात को लेकर उसका जेठ मजीद खान उससे नाराज रहता है और आए दिन गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देता है।
शाहीन के मुताबिक 9 अक्टूबर को भी मजीद खान ने उसके साथ गाली-गलौज की और धमकी दी। इसके बाद उसने मामले की शिकायत पटेवा थाने में की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी मजीद खान के खिलाफ धारा 296 और 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।