रायपुर रोड पर यात्री बसों की जांच, 5 बसों पर कार्रवाई

लाइसेंस, फिटनेस, परमिट, बीमा और प्रदूषण प्रमाण-पत्र की हुई जांच; 15,300 रुपए शमन शुल्क वसूला
महासमुंद। यात्री बसों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले संचालकों पर परिवहन विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर जिला परिवहन अधिकारी प्रतीक शुक्ला के नेतृत्व में टीम ने रायपुर रोड पर यात्री बसों की सघन जांच की। कार्रवाई के दौरान 5 बसों में नियमों की खामियां मिलने पर 15 हजार 300 रुपए का शमन शुल्क वसूला गया। जांच के दौरान ड्राइवर लाइसेंस, फिटनेस, प्रदूषण प्रमाण-पत्र, बीमा, परमिट समेत यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े जरूरी मानकों की पड़ताल की गई।
महासमुंद में यात्री बसों की सघन जांच की। कार्रवाई के दौरान बसों में यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े आवश्यक दस्तावेजों और मानकों की बारीकी से जांच की गई। इस दौरान 5 यात्री बसों में नियमों से संबंधित कमियां पाए जाने पर मोटरयान अधिनियम, 1988 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई।
परिवहन विभाग की टीम ने संबंधित बस संचालकों से कुल 15 हजार 300 रुपए का शमन शुल्क वसूल किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यात्री बसों में सुरक्षा मानकों और आवश्यक दस्तावेजों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी जांच एवं कार्रवाई जारी रहेगी।

इन्हें भी पढ़े