हरनादादर में 10 लीटर महुआ शराब जब्त
महासमुंद। बागबाहरा पुलिस ने ग्राम हरनादादर में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से 10 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की है। जब्त शराब की कीमत करीब 2 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस के अनुसार ग्राम हरनादादर निवासी सिंह टोंडेकर (35) के घर की बाड़ी में शराब रखे होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर तलाशी ली, जहां से कुल 10 लीटर देशी महुआ शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
