सेवा संकल्प अभियान के तहत खपरी स्कूल में रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन

विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन, जनसेवा और संकल्प पर प्रस्तुत किए चित्र, सामान्य ज्ञान एवं कविताएं
रायपुर, 21 सितंबर 2026/मंत्री दयाल दास बघेल के निर्देशानुसार ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत राजधानी रायपुर के शासकीय प्राथमिक शाला खपरी में प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी के रूप में रामसागर साहू ने सहभागिता की और विद्यार्थियों द्वारा आयोजित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन, जनसेवा एवं राष्ट्रसेवा से जुड़े विषयों पर आकर्षक ड्राइंग तैयार की। साथ ही प्रधानमंत्री श्री मोदी के जीवन से प्रेरित सामान्य ज्ञान, प्रेरणादायी कहानियां एवं कविताएं प्रस्तुत कीं। बच्चों की रचनात्मक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणों का ध्यान आकर्षित किया।
रामसागर साहू ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर मिलने से उनमें आत्मविश्वास और रचनात्मकता का विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन, सेवा भावना और राष्ट्रहित के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट ड्राइंग, सामान्य ज्ञान एवं अन्य प्रस्तुतियों के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कार प्राप्त कर बच्चों में विशेष उत्साह दिखाई दिया।
कार्यक्रम में रामसागर साहू के साथ लुरसिंह जांगड़े, जीवन डहरे, दीपक बंजारे, ग्राम पंचायत खपरी के सरपंच छन्नू निषाद सहित विद्यालय के शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार और ग्रामीणों की सहभागिता से कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित जनों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ को बच्चों में सेवा, अनुशासन और राष्ट्रभावना विकसित करने की दिशा में प्रेरणादायी पहल बताया।

इन्हें भी पढ़े