नि:शुल्क जीवन सहायक उपकरण प्रदान करने परीक्षण मापन शिविर 22 सितम्बर को
राजनांदगांव 21 सितम्बर 2026।राष्ट्रीय वयोश्री योजना एवं एडीप योजना अंतर्गत 22 सितम्बर 2026 को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में जनपद पंचायत राजनांदगांव एवं नगर पालिक निगम राजनांदगांव के क्षेत्र के दिव्यांजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क जीवन सहायक उपकरण प्रदान करने परीक्षण मापन शिविर का आयोजन किया जाएगा। उप संचालक समाज कल्याण विभाग श्रीमती वैशाली मरडवार ने बताया कि शिविर में भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) द्वारा दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क सहायक उपकरण प्रदान आवश्यक माप लिया जाएगा। उन्होंने पात्र सभी हितग्राहियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में शामिल होने की अपील की है।
