पतेरापाली में गूंजा कबड्डी का जोश, ग्रामीण प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम
खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करती हैं : द्वारिकाधीश यादव
महासमुंद। ग्राम पतेरापाली में ग्रामवासियों के सहयोग से कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की विभिन्न टीमों और खेल प्रतिभाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खल्लारी विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव रहे।
विधायक यादव ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल गांवों की खेल संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। विधायक ने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में सरपंच पदमनी बांधे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवनाथ साहू, विजय बंजारे, फूल सिंग ध्रुव, खिलेश्वर सिन्हा, बलराम ध्रुव, नेपाल ठाकुर, बिशम्भर पटेल, रूपलाल पटेल, भीखम यादव, ईश्वरी बांधे, सेवक बघेल, तामेश्वर निषाद, सालिक राम ध्रुव, घांसी राम निषाद एवं तिरिथ ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजा खान ने किया।
