सेवा संकल्प अभियान के तैयारियों की कलेक्टर ने की समीक्षा
समय-सीमा की बैठक में सुचारू आयोजन को लेकर दिए दिशा-निर्देश
कोण्डागांव, 15 सितंबर 2026/ कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय में आयोजित समय-सीमा की बैठक में सेवा संकल्प अभियान के आयोजन की तैयारी के साथ शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन एवं निर्माण कार्यों के प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान ने सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आयोजित होेने वाले गतिविधियों के लिए चिन्हांकित स्थानों की तिथिवार जानकारी सभी संबंधित विभागों को उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही अभियान के तहत 17 सितंबर को आयोजन होने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के लिए सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। बैठक में उन्होंने आगामी बस्तर ओलंपिक के आयोजन के लिए भी पंजीयन की तैयारी को लेकर भी संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि आईगॉट कर्मयोगी में सभी ऑनबोडिग हों, यह सुनिश्चित करें साथ ही प्रतिमाह एक-एक विषय पर ऑनलाईन कोर्स अनिर्वाय रूप से करें। उन्होंने मत्स्य पालन विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए मत्स्य पालकों की समिति का गठन एवं प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, केसीसी सहित अन्य विभागीय योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही उन्होंने एग्रीस्टैक पंजीयन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, श्रम पंजीयन सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन तथा विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, अपर कलेक्टर एवं एसडीएम कोंडागांव अजय उरांव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
