संभागीय जल उपयोगिता समिति की बैठक 10 को
बिलासपुर, 9 सितम्बर 2026/संभागायुक्त सुनील जैन की अध्यक्षता में संभाग स्तरीय जल उपयोगिता समिति की बैठक 10 सितम्बर को दोपहर 12 बजे संभागायुक्त कार्यालय कोनी के सभाकक्ष में रखी गई है। बैठक में संभाग के वृहद जलाशयों में जल भराव की स्थिति, रबी सिचाई उपलब्धि तथा खरीफ सिचाई लक्ष्य का निर्धारण, खाद बीज एवं कीटनाशक की उपलब्धता जैसे बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।
