नुआखाई पर्व पर 18 सितंबर के स्थान पर 15 सितंबर को जिले में अवकाश घोषित

कलेक्टर रणबीर शर्मा ने वर्ष 2026 के स्थानीय अवकाश में किया आंशिक संशोधन
गरियाबंद 09 सितंबर 2026/ कलेक्टर रणबीर शर्मा द्वारा वर्ष 2026 के लिए जिले में घोषित स्थानीय अवकाश के कैलेंडर में आंशिक संशोधन किया गया है। जारी आदेश के अनुसार नुआखाई पर्व के अवसर पर जिले में पूर्व निर्धारित 18 सितंबर 2026 के स्थान पर अब 15 सितंबर 2026, मंगलवार को स्थानीय अवकाश रहेगा।
संशोधित आदेश के अनुसार दशहरा महा अष्टमी के अवसर पर 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को तथा दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा के अवसर पर 09 नवंबर 2026, सोमवार को स्थानीय अवकाश पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार यथावत रहेगा। उक्त स्थानीय अवकाश कोषालय, उपकोषालय अथवा बैंकों के लिए लागू नहीं होगा।

इन्हें भी पढ़े